सहारनपुर: अंग्रेजी के प्रख्यात साहित्यकार व पूर्व प्राचार्य डाॅ. अनिल वर्मा की ग्यारही पुस्तक‘ ‘इंडियन परसिपियंस इन कर्नल मेडोस टेलर’ का अम्बाला रोड स्थित एक समारोह में लोकार्पण किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार डाॅ.विष्णु कांत शुक्ल ने संचालन इतिहासविद् डाॅ. रमेश दत्त ने किया। एयर इंडिया के पूर्व मैनेजिंग डारेक्टर वी के वर्मा मुख्य अतिथि रहे।
डाॅ.अनिल वर्मा ने अपनी पुस्तक के नाम, विषय सामग्री और कर्नल मेडोस टेलर पर विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि वी के वर्मा ने कहा कि कवि, लेखक के रुप में अनिल वर्मा का साहित्य के प्रति समर्पण उनकी संकल्पित यात्रा का परिणाम है। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में नये आयाम स्थापित किये हैं। अध्यक्षता कर रहे डाॅ. विष्णुकांत शुक्ल ने कहा स्वाध्याय और मेहनत से कोई व्यक्ति लिख तो सकता है लेकिन कवि नहीं बन सकता। कवि होने के लिए उसके भीतर संवेदनाओं का समंदर होना चाहिए।
विशिष्ट वक्ता एवं शिक्षाविद् डाॅ. जी सी पचैरी ने कहा कि उत्तम साहित्य की सर्जना उसी साहित्यकार द्वारा संभव है जिसका हृदय औदात्य की भावना से परिपूर्ण हो। अनिल वर्मा में यह गुण विद्यमान है। वर्मा ने साहित्य के अन्तरंग और बहिरंग दोनों पर पूरा ध्यान दिया है, इसलिए वे उत्कृष्ट बन पड़ी है। इनकी कविताओं में शक्ति, प्रेम और करुणा की त्रिवेणी है। साहित्यकार डाॅ. वीरेन्द्र आज़म ने कहा कि अनिल वर्मा के भीतर एक ऐसा सर्जक बैठा है जो संवेदनाओं को भाव शब्दों में गूंथकर उन्हें काग़ज पर कविताओं और आलोचना के रुप में उतार रहा है। डाॅ. वर्मा ने अंग्रेजी साहित्य में सहारनपुर को पूरे देश में वहीं पहचान दी है जो हिन्दी साहित्य में कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर ने दी है। वह सहारनपुर के प्रभाकर हैं।
पूर्व विधायक वीरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि अनिल वर्मा की सृजन शक्ति के मूल में मां है। उनके द्वारा मां पर लिखी गयी चार सौ से ज्यादा कविताएं इसका प्रमाण है। इसके अलावा डाॅ. विनोद शुक्ल , डाॅ. आर के गुप्ता, डाॅ.शुभ्रा चतुर्वेदी, डाॅ.अनुपम बंसल, डाॅ.पीके शर्मा ने भी अनिल वर्मा के साहित्य पर चर्चा करते हुए उन्हें निरंतर सृजना के लिए शुभकामनाएं दी।
सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पत्रकारों को जनहित के समाचारों को भी समाचार पत्रों में स्थान देना चाहिए तथा झूठी खबरों एवं अफवाहों का खण्डन अनिवार्य रूप से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण और प्रेरणायुक्त समाचारों के प्रकाशन से समाज में एक बेहतर संदेश जाता है। श्री मनीष बंसल ने कहा कि अनावश्यक रूप से किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने जिला सूचना अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के एनआईसी पोर्टल पर जिला स्तरीय स्थाई समिति के सदस्यों की सूची अपलोड कराई जाए। उन्होंने मान्यता प्राप्त पत्रकारों को टोल प्लाजा पर आने जाने की निःशुल्क सुविधा दिलाये जाने की मांग पर नियमानुसार निर्णय लेने का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी समय-समय पर तहसील स्तरीय पत्रकारों के साथ समन्वय बैठक करते रहें। बैठक में प्रेस क्लब स्थापित कर...
Comments
Post a Comment